SBI Account email KYC | Add email to your Bank Account



जैसे-जैसे बैंकों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की पंहुच बढ़ी है, घर बैठे बैंक सेवाओं का अनुभव बहुत अच्छा हुआ है। बैंक की नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्प एवं Call/SMS सेवाओं के माध्यम से ग्राहक आसानी से अपने खाते की जानकारियां हासिल कर पाते हैं।

सुचारू रूप से बैंक सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि ग्राहक समय-समय पर अपने खाते में KYC (आधार-पैन) अपडेट करवाते रहें। खाते में हमेशा चालू मोबाइल नंबर जोड़कर रखें। इन सबके अलावा एक चीज है जो आजकल काफी लोकप्रिय हो रही है- अपने खाते में ईमेल आईडी अपडेट करना।

बैंक खाते से ईमेल आईडी जोड़ने के कई फायदे हैं-

  1. खाते का स्टेटमेंट आपको हर महीने ईमेल पर मिलता रहेगा।
  2. ईमेल के माध्यम से आप अपने KYC डॉक्यूमेंट भेज सकते हो। बैंक, रजिस्टर्ड ईमेल से ही KYC स्वीकारते हैं।
  3. बहुत बार होता है कि आपको मोबाइल पर बैंक का OTP या तो मिलता नहीं या फिर देर से मिलता है। आजकल बैंक, मोबाइल के साथ साथ ईमेल पर भी OTP भेजते हैं। अतः खाते में ईमेल आईडी जुड़ी है तो इस समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
  4. बैंक-नियमों में बदलाव की सूचना मिलती रहेगी।
  5. नए एटीएम कार्ड व चेक बुक जारी होने की सूचना तथा डाक के डिस्पेच नंबर मेल पर मिल जाएंगे।
  6. जन्मदिन का शुभकामना संदेश भी मिलता रहेगा।

अतः खाते में ईमेल आईडी जुड़वाना बहुत जरूरी है। अगर आपको जरूरी नहीं लगता है तो भी जुड़वा ही लो, क्योंकि इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे बैंक की वेबसाइट या मोबाइल एप्प के माध्यम से ये काम चुटकियों में हो जाएगा। यहां हमने SBI खाते में YONO ऐप्प के माध्यम से ईमेल आईडी जोड़ने का आसान तरीका वीडियो बनाकर समझाया है। जरूर देखें और अपने घर-परिवार-यार-दोस्तों को भी जागरूक करें।





Comments

Popular posts from this blog

YONO SBI: ऐप्प एक, काम अनेक | SBI नेट बैंकिंग के फायदों को समझें | You Only Need One | योनो ऐप्प के फायदे | SBI Net Banking | YONO SBI | YONO Lite SBI

SBI YONO | You Only Need One | एप्प एक काम अनेक | SBI Internet Banking के फायदे